Prepaid Mobile SIM Not Working in Vaishno Devi, Katra – Complete Guide for Pilgrims



वैष्णो देवी कटरा में प्रीपेड मोबाइल सिम काम नहीं कर रहा है

POSTPAID SIM WORK IN SHRI MATA VAISHNO DEVI, KATRA

वैष्णो देवी यात्रा: Prepaid Sim Not Work in Vaishno Devi, Buy Yatri Sim in Katra, Yatri SIM Price


हम बात करेंगे श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान मोबाइल सिम की जरूरी जानकारी के बारे में। आज के तारीख में अगर देखा जाये तो सभी के पास ज्यादातर प्रीपेड मोबाइल नंबर होता है और ये पुरे भारत में काम करता है, Except - जम्मू और कश्मीर राज्य को छोड़कर वैष्णो देवी दर्शन यात्रा में हमारी ट्रेन या बस / CAR पंजाब होकर ही जाती है, बहुत से यात्री ये नहीं जानते कि जब उनकी ट्रेन / Bus पंजाब क्रॉस करती है तो Pathankot Station के बाद Prepaid सिम कार्ड काम करना बंद कर देता है और जब वो कटरा पहुंचते है तब उन्हें इस बात की जानकारी होती है और इश्की बजह से वो अपने परिवार से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं| इस यात्रा में अपने परिवार के साथ बने रहने के लिए कौन सा मोब सिम वहां काम करता हा और कौन सा नहीं...इस वीडियो में मैं इसी विषय पर चर्चा करूंगा— इन सब बातों को जानने के लिए इस वीडियो में पूरा बने रहिये


तो सबसे पहले समझते हैं — ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने एक नियम बनाया है कि यहाँ Prepaid Mobile SIM cards काम नहीं करते। इसका मतलब ये कि अगर आप Delhi, Punjab, Haryana, या किसी और राज्य से Prepaid SIM लेकर जा रहे हैं, तो Pathankot या जम्मू पहुँचते ही आपका नेटवर्क बंद हो जाएगा। तो अब सवाल उठता है — फिर यात्रा के दौरान कौन सा SIM काम करेगा? इसका जवाब है — केवल Postpaid SIM cards! जैसे कि — • Airtel Postpaid • Jio Postpaid • Vodafone (Vi) Postpaid इन सबके Postpaid नंबर जम्मू-कश्मीर और कटरा से लेकर भवन तक आराम से चलते हैं। यानी अगर आप माता रानी के दर्शन तक मोबाइल कनेक्टिविटी चाहते हैं, तो Postpaid सिम ही काम का है।


Yatri SIM in Vaishno Devi Yatra, Katra

अगर आपके पास Postpaid SIM नहीं है, तो चिंता मत कीजिए! कटरा में स्थानीय टेलीकॉम काउंटर और यात्री सहायता केंद्र से आपको “Yatri SIM” मिल सकता है। ये सिम Shrine Board की मदद से वहां के टेलीकॉम ऑपरेटर्स देते हैं, जिससे आप 7 से 10 दिन तक वैध अस्थायी सिम ले सकते हैं। इस सिम के लिए आपको ID Proof (जैसे Aadhaar कार्ड / DL/ Voter ID) और RFID Card दिखाना होता है। ________________________________________

RFID कार्ड

RFID कार्ड की बात करें तो — Shrine Board ने अब सभी यात्रियों के लिए RFID Card अनिवार्य कर दिया है। यह कार्ड न केवल आपकी यात्रा को ट्रैक करता है, बल्कि यात्रा की सुरक्षा और सुविधा के लिए बहुत उपयोगी है। आप इसे कटरा के Yatra Registration Counter से या ऑनलाइन भी Shrine Board की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


Postpaid SIM, Yatri SIM work in Vaishno Devi, Katra

तो दो बातें याद रखिए — पहली: Pathankot के बाद Prepaid SIM बंद हो जाता है, और दूसरी: Postpaid SIM या Yatri SIM ही काम करेगा! इसलिए यात्रा से पहले ही अपने सिम की जाँच करें — ताकि माता रानी के दरबार में पहुंचकर आपको Network की समस्या का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 

 


Upcoming Festivals


2025

Gandhi Jayanti   >>>>   2 October 2025
Maharishi Valmiki Jayanti   >>>>    7 October 2025
Sharad Purnima / Kojagiri Purnima  >>>>    6 October 2025
Karwa Chauth   >>>>    10 October 2025
Ahoi Ashtami   >>>>    13 October 2025
Dhanteras   >>>>    18 October 2025
Diwali / Deepavali (Lakshmi Puja)   >>>>   20 October 2025*
Bhai Dooj   >>>>    23 October 2025
Chhath Puja   >>>>    27 October 2025
Kartik Purnima   >>>>    5 November 2025

Attka Aarti in Vaishno Devi

अटका आरती ।। श्री माता वैष्णो देवी भवन से ।।

Winter (Start from Navratri) Attka Aarti Timing ::

Morning Slot : 6:20 AM

Evening Slots : 6:20 PM

Attka Aarti Online Booking

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board Official Website::

www.maavaishnodevi.org


2025 | JMDYatra.com | Mata Vaishno Devi Yatra Guide | Yatra Information

Email - jmdyatra@gmail.com