वैष्णो देवी के दर्शन करने इस साल पहुंचे इतने श्रद्धालु, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड
हर साल लाखों लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं. इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए.
बीते एक दशक में इस साल रिकॉर्ड 93.50 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,
इस साल सोमवार तक जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुट
पहाड़ियों पर
बने वैष्णो देवी के मंदिर में 93.50 लाख लोगों ने देवी के दर्शन किए.
इससे पहले 2013 में सर्वाधिक 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
अंशुल गर्ग ने कहा कि
बीते दस सालों में इस बार सर्वाधिक 93.24 लाख तीर्थायात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे.
वैष्णो देवी के भवन पर श्राइन बोर्ड के पार्वती भवन में बनाए जा रहे डिजिटल लाकर के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलने जा रही हैं।
Basement : पार्वती भवन के भूतल पर वेटिंग हाल बनाया गया है, जहां एक समय में 800 से एक हजार श्रद्धालु आराम कर सकते हैं।
First Floor : प्रथम तल पर श्रद्धालुओं के लिए करीब 1500 आधुनिक डिजिटल लाकर उपलब्ध रहेंगे।
Second Floor : भवन के दूसरे तल पर महिला श्रद्धालुओं के लिए स्नानघर तथा शौचालय होगा।
Third Floor : इसी तरह तीसरे तल पर पुरुष श्रद्धालुओं के लिए स्नानघर के साथ शौचालय की व्यवस्था रहेगी।
Fourth Floor : इमारत के चौथे तल पर श्राइन बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था की गई है।
Gandhi Jayanti >>>> 2 October 2025
Maharishi Valmiki Jayanti >>>> 7 October 2025
Sharad Purnima / Kojagiri Purnima >>>> 6 October 2025
Karwa Chauth >>>> 10 October 2025
Ahoi Ashtami >>>> 13 October 2025
Dhanteras >>>> 18 October 2025
Diwali / Deepavali (Lakshmi Puja) >>>> 20 October 2025*
Bhai Dooj >>>> 23 October 2025
Chhath Puja >>>> 27 October 2025
Kartik Purnima >>>> 5 November 2025
2025 | JMDYatra.com | Mata Vaishno Devi Yatra Guide | Yatra Information
Email - jmdyatra@gmail.com